कौशाम्बी में नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,हेल्पलाइन नम्बर जारी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नवम्बर माह में 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,हेल्पलाइन नम्बर जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह नवम्बर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 06 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगेश कुमार मौर्य ने जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा चावल तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूं एवं 03 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक किया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रतिदिन निर्धारित संख्या में टोकन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 निर्धारित है।

पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों अन्य उचित दर विक्रेता की दुकान से भी उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक की सीमा तक राशन प्राप्त कर सकते हैं। समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उचित दर विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर नियमानुसार अपना खाद्यान्न प्राप्त करें।

खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा समस्या होने पर संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर भी शिकायत एवं समस्या के समाधान हेतु संपर्क किया जा सकता है—

समस्या के समाधान हेतु संपर्क नंबर

1. जिला पूर्ति अधिकारी, कौशाम्बी – 7839564632

2. क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मंझनपुर/चायल – 9415264027

3. क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सिराथू – 7080996210

4. पूर्ति निरीक्षक, सिराथू/कड़ा – 7705076819

5. पूर्ति निरीक्षक, सरसवां – 9473525538

6. पूर्ति निरीक्षक, नेवादा – 7991403405

7. पूर्ति निरीक्षक, मूरतगंज/चायल – 9936561610

8. पूर्ति निरीक्षक, कौशाम्बी – 9161131301

9. पूर्ति निरीक्षक, मंझनपुर/नगर क्षेत्र – 8840927132

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर की दुकान से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करें तथा वितरण संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor