कौशाम्बी: डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉक्टर रिजवी शिक्षण संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिव कर्रार हुसैन रिजवी के संरक्षण में तथा डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जाफर के कुशल नेतृत्व में बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मुफीद रिजवी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अनीस अफजल तथा डॉ. रिजवी डिग्री कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विशेष रूप से ‘मैं सर्वोच्च हूँ’ तथा ‘बेटियाँ’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, लैंगिक भेदभाव तथा बालिकाओं के प्रति संकीर्ण सोच को दूर करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय प्रयास किया। इसके साथ ही संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मनोरंजन भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के विद्यार्थियों अबु बकर अंसारी, अंशु सिंह, सैनी साहू एवं पारुल जायसवाल की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. शमीम अहमद खान, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. अतुल कुमार पाल, डॉ. विपुल तिवारी, अजय दुबे, संगीता कवड़िया, रामबाबू, हुसैन फातिमा, आलोक श्रीवास्तव, जाकिया सुल्ताना एवं अखिलेश कुमार सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








