घर में दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: घर में दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घर में दूसरी मंजिल के कमरे में किशोरी का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा ग्राम पंचायत के मजरा शिवपुर की है जहां गुरुवार दोपहर एक किशोरी ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान काजल (17) पुत्री स्वर्गीय शिवबली पटेल के रूप में हुई।

घटना के समय उसकी मां अलका देवी और छोटी बहन आंचल घर के निचले हिस्से में थीं। काफी देर तक काजल के नीचे नहीं आने पर दोनों उसे देखने दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो कमरे में उसका शव छत के चुल्ले में बंधे दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देख मां और बहन चीख पड़ीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा अथा है कि काजल के पिता की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। मां मेहनत-मजदूरी कर दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी।

घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor