नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर 19 नवम्बर को होगा जनपद स्तरीय युवा उत्सव

कौशाम्बी: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर 19 नवम्बर को होगा जनपद स्तरीय युवा उत्सव,

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)- 2027 एवं राष्ट्रीय युवा उत्सव (NYF) के अंतर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कल्चरल ट्रैक की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित की गई है।

जनपद कौशाम्बी में जनपद स्तरीय युवा उत्सव (कल्चरल ट्रैक) का आयोजन 19 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रशिक्षण हॉल में किया जाएगा। युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग एवं कविता लेखन शामिल हैं। लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की एक टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा प्रतिभाग कर सकेंगे, जो माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने के उपरांत युवा कल्याण विभाग में 18 नवम्बर, 2026 को सायं 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए मोबाइल नंबर 9648337270 एवं 9628603026 पर संपर्क किया जा सकता है।

युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor