कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,सपा पर साधा निशाना,बोले राम द्रोहियों का परिवार रामभक्तो की कद्र क्या जाने,सपा के राष्ट्रीय महासचिव पर मामला दर्ज होने पर बोले फौजी पीठ नहीं दिखाएगा,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दीपावली पर्व पर कौशाम्बी पहुंचे। यहां उन्होंने मां शीतला अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
मीडिया द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के राम मंदिर में चंदा चोरी की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का परिवार राम द्रोहियों का परिवार है, उन्हें रामभक्तों की कद्र करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब चाहें, जहां चाहें दर्शन के लिए जाएं, इसमें कोई रोक नहीं है।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी पर हमले को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर मामला दर्ज किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि फौजी पीठ नहीं दिखाएगा, यदि उन्होंने कोई घटना की है तो उसके लिए उन्हे उसका दंड तो मिलेगा, उन्होंने कहा कि लगता है 2022 में कौशाम्बी की तीनों सीटें जीत जाने के चलते उनका मनोबल बढ़ा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा तीनों सीटें जीत रही है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के कर्णधार लाल कृष्ण आडवाणी के 100 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने उनसे आशीर्वाद की आकांक्षा की।








