ऑपरेशन सवेरा के तहत 7 किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट,इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद

कौशाम्बी: ऑपरेशन सवेरा के तहत 7 किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट,इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अन्तर्गत थाना पश्चिम शरीरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वीरेन्द्र सिंह उर्फ दादू पुत्र शिवप्रसाद निवासी बरैंसा थाना पश्चिम शरीरा को अरेट किया है,जिसके कब्जे से 7.0 किलोग्राम अवैध गांजा व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पश्चिम शरीरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को  न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी वीरेन्द्र सिंह उर्फ दादू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बरामद सभी पैकेट गांजा के हैं और वह इसी तराजू से तौलकर लोगों को गांजा बेचता है। उसने यह भी बताया कि वह इसी से अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करता है। यह पूछे जाने पर कि वह यह गांजा कहां से लाता है, उसने बताया कि वह सिराथू तथा मंझनपुर से लाता है। देने वाले व्यक्तियों का नाम कई बार पूछे जाने पर वह कुछ नहीं बताया और चुप रहा।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor