भवन्स मेहता विद्याश्रम 14 नवंबर को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह,50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का होगा उत्सव,बच्चे कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे

कौशाम्बी: भवन्स मेहता विद्याश्रम 14 नवंबर को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह,50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का होगा उत्सव,बच्चे कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय विद्या भवन द्वारा संचालित भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में 14 नवंबर को अपना स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की स्थापना 14 नवंबर 1976 को हुई थी। इस प्रकार 14 नवंबर 2026 को विद्यालय अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है।

विद्यालय के निदेशक डॉ संदीप सक्सेना ने और वार्ता आयोजित कर बताया कि भावना मेहता विद्याश्रम की स्थापना 14 नवंबर 1976 को हुई थी। इस 14 नवंबर 2026 को विद्यालय अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। समारोह का थीम “उत्कृष्टता, मूल्यों एवं सेवा के 50 वर्षों का उत्सव” निर्धारित किया गया है। यह समारोह वर्ष 1976 से 2026 तक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की गौरवशाली पचास वर्षीय यात्रा, उपलब्धियों तथा समाज के प्रति समर्पित शैक्षणिक सेवाओं का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय गिरधारी लाल मेहता जी द्वारा स्थापित तथा भारतीय विद्या भवन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित यह शिक्षण संस्थान पिछले पांच दशकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें ज्ञान, अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास करता आ रहा है। इस गौरवशाली यात्रा में हजारों विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं, पूर्व प्राचार्यों एवं शिक्षकों, अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों तथा विद्यालय के शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भारतीय परंपराओं तथा विद्यालय की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आगामी पचास वर्षों के लिए विद्यालय का संकल्प शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, तकनीक-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा खेलकूद, कौशल विकास, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, संस्कारवान एवं जागरूक नागरिक बनाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ सामना कर सकें।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चे और अध्यापक इन जाती परिस्थियों में भी लगभग दो महीने से कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है,बच्चे इतनी मेहनत कर रहे है कि वह मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अपनी अच्छी से अच्छी प्रस्तुति दे सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश लखानी जी, कार्यकारी सचिव एवं महानिदेशक, भारतीय विद्या भवन मुंबई, विशिष्ट अतिथि पाउली मीनाचेरी जी, निदेशक, भवन शिक्षण भारती शामिल होंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी, अध्यक्ष, भवन्स मेहता विद्याश्रम करेंगे।

उन्होंने बताया कि आगामी पचास वर्षों के लिए विद्यालय का संकल्प शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, तकनीक-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा खेलकूद, कौशल विकास, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, संस्कारवान एवं जागरूक नागरिक बनाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ सामना कर सकें।

निदेशक डॉ संदीप सक्सेना ने कहा कि “स्वर्ण जयंती केवल पचास वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों के सपनों, समर्पण, संघर्ष और सफलताओं का उत्सव है। इस गौरवशाली अवसर पर हम उन सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने विद्यालय की विकास यात्रा में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

इस दौरान भवंस मेहता विद्याश्रम के प्रधानाचार्य जी. बलैया, उप प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह,समन्वयक मोहम्मद नसीम मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor