त्योहारों को लेकर पुलिस एलर्ट,एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी: त्योहारों को लेकर पुलिस एलर्ट,एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में त्योहारों को लेकर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रमुख बाजारों एवं सराफा बाजार में पैदल मार्च किया।

इस दौरान एसपी ने बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा धनतेरस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एवं सतर्कता को चेक किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं सराफा प्रतिष्ठानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor