एसपी ने धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार को लेकर पुलिस फोर्स के साथ भरवारी एवं मूरतगंज बाजार में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कौशाम्बी: एसपी ने धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार को लेकर पुलिस फोर्स के साथ भरवारी एवं मूरतगंज बाजार में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण ने शुक्रवार को धनतेरस और आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत थाना कोखराज अंतर्गत भरवारी बाजार एवं थाना संदीपन घाट क्षेत्रांतर्गत मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सर्राफा बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील भी की।

एसपी ने बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न होने देने, अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने कहा कि आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इसके अतिरिक्त ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को निरंतर सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, बाजारों में नियमित पैदल गश्त करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीओ चायल शिवांक सिंह मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor