नगर पालिका भरवारी के नए ईओ ने संभाला कार्यभार,बोले प्राथमिकता के आधार पर होगी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई,मच्छरों से दिलाएंगे निजात,नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह कर्मचारी

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी के नए ईओ ने संभाला कार्यभार,बोले प्राथमिकता के आधार पर होगी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई,मच्छरों से दिलाएंगे निजात,नहीं बख्शे जाएंगे लापरवाह कर्मचारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में बुधवार की शाम आजमगढ़ जनपद से स्थानांतरित होकर आये नवनियुक्त ईओ प्रदीप शुक्ला ने भरवारी कस्बे का भ्रमण किया।

इस दौरान भरवारी नगर पालिका में पत्रकार वार्ता कर जानकारियाँ देते हुए बताया कि नगर में सफाई की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर होगी। उन्होंने सभी सफाई नायकों को सख्त हिदायत दी की सफाई को लेकर नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में किसी भी वार्ड से शिकायत नही आनी चाहिए।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कर्मचारियों से कहा कि IGRS की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उसका निस्तारण भी सही होना चाहिए,यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने नगर में जल निकासी,मच्छरों से निजात दिलाने के लिए दवा और फॉगिंग के साइक्लिंग छिड़काव कराने सहित जाम आदि से निजात दिलाने के अस्थाई टैक्सी स्टैंड व बंद पड़े नगर के पांचों जोन कार्यालयों को पुनः संचालित कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान लेखा लिपिक बब्लू गौतम सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor