मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं शिकायतों के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी

कौशाम्बी: मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं शिकायतों के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर स्थापित, हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी,

यूपी के कौशाम्बी उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन दिनाँक 17.11.2026 से अन्तिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 तक की अवधि के लिए जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर (DCC), कार्यालय ई०- डिस्ट्रिक्ट लैब, कलेक्ट्रेट कैम्पस, मंझनपुर, कौशाम्बी में स्थापित किया गया है। इस डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर (DCC) का टोल-फ्री 1950 अथवा दूरभाष नं0 232796 है, जो आम नागरिकों के लिए प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक क्रियाशील रहेगा।

वर्तमान में सम्प्रति चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हो तों टोल-फ्री नं० 1950 अथवा दूरभाष नं0 232796 पर प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक काल करके जानकारी/शिकायत की जा सकती है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor