26 नवंबर को कांग्रेस लखनऊ में निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा,कौशाम्बी से जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसी

कौशाम्बी: 26 नवंबर को कांग्रेस लखनऊ में निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा,कौशाम्बी से जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसी,

यूपी की राजधानी लखनऊ में संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर को संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।

कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के बाद संविधान पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। संविधान और प्रजातंत्र की बुनियाद एक वोट है, और वोट का अधिकार छीनना संविधान को धराशायी करना है। इसी की रक्षा के लिए यह संविधान रक्षा यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि लगभग 50 वाहनों,बस और ट्रेनों से कांग्रेस कार्यकर्ता कौशाम्बी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और 26 नवंबर को संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह

यात्रा 26 नवंबर को नेहरू भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी और एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त होगी। यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी। इसमें सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों, युवाओं और संविधान में आस्था रखने वाले सभी लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

उन्होंने आरोप है लगाया है कि चुनाव आयोग SIR के माध्यम से चुनाव आयोग भाजपा को चुनाव जिताने का काम कर रहा है,लोगो का वोट काटकर भाजपा की सरकार बनवाने का काम चुनाव आयोग कर रहा है,जोकि सरासर गलत है। चुनाव आयोग के अपने आंकड़ों के मुताबिक SIR के तीन चरणों में देश भर में 13 करोड़ 39 लाख नाम काटे गए।उत्तर प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों की सूची में 16.77 करोड़ मतदाता हैं, जबकि 17 नवंबर तक विधानसभा सूची में 13.58 करोड़ मतदाता हैं, यानी 3 करोड़ से ज्यादा लोग गायब हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कह चुके हैं कि करीब 66 लाख मतदाता पंचायत सूची में हैं, पर विधानसभा सूची में नहीं।

उन्होंने बताया कि संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा की इस लड़ाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सभी सांसद व विधायक कर रहे हैं।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,ज़िला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पांडे,आर टी आई अध्यक्ष आयुष यादव,ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु त्रिपाठी,सदाशिव पांडेय, आलोक त्रिपाठी, रमेश केशरवानी,राजेश कुमार, विधानसभा सचिव नौसे आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor