कौशाम्बी से टूर पर गई ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस कन्नौज में हादसे की शिकार, 4 स्कूली बच्चों की मौत, टीचर सहित कई घायल

कौशाम्बी : कौशाम्बी से टूर पर गई ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस कन्नौज में हादसे की शिकार, 4 स्कूली बच्चों की मौत, टीचर सहित कई घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले से बच्चों को टूर पर लेकर गई ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस कन्नौज में हादसे का शिकार हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर छात्रों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि टीचर सहित कई बच्चे घायल हो गए।

हादसा ठठिया थाना क्षेत्र के 209 किलोमीटर कट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल अफजलपुरवारी सिराथू की बस में लगभग 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। सभी बच्चे टूर पर गए थे और वापस लौट रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कन्नौज के डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि स्कूल के उप प्रधानाचार्य की हालत नाजुक है, उन्हें हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही कौशाम्बी में कोहराम मच गया। परिजन अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor