कौशाम्बी: कौशाम्बी में नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित की गई ब्लैक आउट मॉकड्रिल,पुलिस लाइन में सायं 06:00 बजे से 06:10 बजे तक हुआ ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को सायं 06:00 बजे से 06:10 बजे तक पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी अनुपालन का अभ्यास करना रहा। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्र में स्थित औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौराहों, सड़कों तथा आवासीय भवनों की सभी प्रकार की लाइटें निर्धारित समयावधि के लिए बंद रखी गईं। इस दौरान ब्लैक आउट संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
मॉकड्रिल के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की तैयारियों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रभारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेन्द्र नारायण पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेज प्रकाश वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हिमांशु द्विवेदी एवं कमरूल आफरीन तथा जिला स्काउट एवं गाइड श्याम बाबू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








