कौशाम्बी : नित्या सरस्वती ज्ञान मंदिर टेवा में ABVP ने चलाया मिशन साहसी, छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कौशाम्बी इकाई जिला ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती एवं स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष्य में नित्या सरस्वती ज्ञान मंदिर टेवा में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने, साहस के साथ मुकाबला करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के गुर सिखाए।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया। इस दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर छात्राओं को निडर और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मणिशंकर केसरवानी, नगर उपाध्यक्ष अवनीश नामदेव, जिला संयोजक सुशील सोनकर, नगर मंत्री दीपक राजपूत, नगर सह मंत्री शिव त्रिपाठी, नीतेश त्रिपाठी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।








