कौशाम्बी: कौशाम्बी में घर में अकेली महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या,मेला देखने गए थे घर के लोग,गांव में दहशत का माहौल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात घर में अकेली रही महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या से सनसनी मच गई,बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग भरवारी का मेला देखने गए थे,घर वापस पहुंचने पर घटना अकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया।सूचना पर एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा कि है जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।मृतका की पहचान राजमती (55) पत्नी गिरधारी लाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय पति सहित घर के अन्य लोग भरवारी कस्बे का मेला देखने के लिए गए हुए थे। घर में राजमती अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी सिर कूचकर हत्या कर दी।मेला से वापस लौटने पर परिजनों ने घर में राजमती का खून से लथपथ शव पड़ा देखा, तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर गांव में भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही एसपी सत्यनारायण प्रजापत,सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।गांव वालों का कहना है कि हत्या की वजह लूट है या पुरानी रंजिश, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।








