प्राथमिक विद्यालय सेहिया आमद करारी में बच्चों को सिखाया गया कूड़े का सही बंटवारा,चार रंग के डस्टबिन की दी गई जानकारी

कौशाम्बी: प्राथमिक विद्यालय सेहिया आमद करारी में बच्चों को सिखाया गया कूड़े का सही बंटवारा,चार रंग के डस्टबिन की दी गई जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय सेहिया आमद करारी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति की तरफ से बच्चों को चार रंग के डस्टबिन की जानकारी दी गई।

ट्रेनिंग पार्टनर की टीम के पंकज अग्रहरि, उपासना गुप्ता और जारीना सिद्दीकी ने बच्चों को बड़े ही आसान तरीके से समझाया कि कौन सा कूड़ा किस डब्बे में डालना है।

🟢 हरा डस्टबिन – गीला कूड़ा,जिसमे सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना, फल के छिलके, चाय की पत्ती आदि।

🔵 नीला डस्टबिन – सूखा कूड़ा,जिसमे कागज, प्लास्टिक, बोतल, गत्ता, कपड़ा आदि।

🔴 लाल डस्टबिन – खतरनाक कूड़ा,सुई, ब्लेड, दवाई, बैटरी आदि।

⚫ काला डस्टबिन – ई-कचरा,टूटा फोन, चार्जर, तार, पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि रखने के लिए जागरूक किया गया।

बच्चों को बताया गया कि अगर हम कूड़ा अलग-अलग करके डालेंगे, तो गांव और शहर साफ रहेगा, बीमारियां नहीं फैलेंगी और गंदगी से भी छुटकारा मिलेगा।

बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कहा कि “हम कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकेंगे, कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालेंगे।”

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor