कौशाम्बी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में मनाई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। रानी लक्ष्मीबाई के वेश में अंग्रेजों से लोहा लेकर उन्होंने इतिहास में अमर स्थान बनाया। उनका जीवन आज भी युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता मुस्ताक अहमद, जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला सचिव हेमंत कुमार रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, देवेंद्र कुमार, बैजनाथ पासी, जितेंद्र सिंह, राम लखन निर्मल, पूर्व प्रधान संतोष पटेल, सावन एकता, पार्वती लोधी, श्यामू रहल, विमल चंद, डॉक्टर रमेश चंद केसरवानी, मुन्ना प्रजापति, जगत पटेल, डिफाइन लाल, नरेंद्र कुमार, राजवीर निषाद, प्रांजल केसरवानी, अंशु पाल, अवधेश कुमार पासी आदि तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।








