कौशाम्बी में आंवला तोड़ने से मना करने पर बाग के रखवाले को मारी गोली,पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को किया अरेस्ट,एक फरार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में आंवला तोड़ने से मना करने पर बाग के रखवाले को मारी गोली,पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को किया अरेस्ट,एक फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में आंवला तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने बाग के रखवाले को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने कूल्हे को पार करती हुई आर-पार निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।घायल की पहचान सुरेश कुमार पुत्र राम कृपाल, निवासी ग्राम गडरिया तारा, थाना चरवा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 22 नवंबर की रात करीब 9 बजे सुरेश कुमार अपने दो साथियों कुल्लू लाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मिरकुंडी व अंकित कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी मिरकुंडी के साथ विनोद सिंह निवासी बैशकांटी के बाग में आंवले के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी ग्राम बैशकांटी के चार लोग आए और आंवला तोड़ने लगे।सुरेश ने विरोध किया तो वे लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। नाम लेकर मना करने पर बंटोली पुत्र राम लौटन, सत्यम पुत्र बच्च लाल, दिनेश पुत्र करन व सुभाष पुत्र श्रीपाल ने मिलकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सुरेश के दाहिने कूल्हे में लगी।पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले भी आंवला चोरी करने से मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे चुके थे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा और मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor