डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

कौशाम्बी:डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सम्बन्धित किसान के खेत की उर्वरता में क्या सुधार हुआ एवं उत्पादकता में वृद्धि आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने ए-आर-कोआपरेटिव को आगामी दिनों में मांग को दृष्टिगत रखकर जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने परम्परागत् कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंशो की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में संवर्धन कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं पी.एम.के.एस.वाई. की समीक्षा के दौरान सीडीओ से कहा कि कराए गए पक्के कार्यों का सत्यापन करा लिया जाय। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट जनपद में स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय, इस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग व एल.डी.एम. की टीम गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि गेहूॅ खरीद के सम्बन्ध मे सभी आवश्यक तैयारियॉ समय से सुनिश्चित कर लिया जाय।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor