डीएम ने RRC सेंटर थुलगुला का किया निरीक्षण,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी संचालन के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने RRC सेंटर थुलगुला का किया निरीक्षण,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी संचालन के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को आर.आर.सी. सेंटर,थुलगुला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान सेंटर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री से प्रतिमाह होने वाली आय की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्मीकम्पोस्ट के उत्पादन एवं बिक्री को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।

डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आर.आर.सी. सेंटर का प्रभावी तरीके से संचालन सुनिश्चित कराया जाए तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सेंटर की गतिविधियों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने आर.आर.सी. सेंटर के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के भी निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor