डीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण,डिजिटल लाइब्रेरी को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण,डिजिटल लाइब्रेरी को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को पंचायत भवन थुलगुला में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों के अध्ययन के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए जाएं, जिससे विद्यार्थी शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में अध्ययन कर सकें। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor