SIR को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन,CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प

कौशाम्बी: SIR को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन,CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प,

यूपी में कौशाम्बी जिलें में SIR और चुनाव प्रणाली में धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

जिला मुख्यालय चौराहे पर SIR और चुनाव प्रणाली के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। सपाइयों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से मुस्तैद रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor