कौशाम्बी: रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अभाविप ने मनाया नारी शक्ति दिवस, संगोष्ठी का हुआ आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के शुभ अवसर पर गुरुवार को नारी शक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैजनाथ अंबिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग एवं देशभक्ति से परिचित कराया गया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी सम्मान, आत्मसम्मान, साहस एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में मंझनपुर तहसील प्रमुख राहुल मिश्रा, जिला संयोजक सुशील सोनकर, नगर सह मंत्री शिवा त्रिपाठी, नगर मंत्री दीपक राजपूत, नगर मंत्री अनिल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








