कौशाम्बी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मीडिया कार्यशाला आयोजित,दो ब्लॉक के सर्वे में एक प्रतिशत बढ़े मरीज,19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

कौशाम्बी: कौशाम्बी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मीडिया कार्यशाला आयोजित,दो ब्लॉक के सर्वे में एक प्रतिशत बढ़े मरीज,19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया,कार्यशाला में बताया गया कि इस वर्ष 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।

सीएमओ डॉ0 संजय कुमार ने बताया कि जनपद के 04 ब्लॉकों- मूरतगंज, सिराथू, कनैली एवं नेवादा में नाइट ब्लड सर्वे 08.06.2026 से 17.06. 2026 तक कराया गया। ब्लॉक मूरतगंज एवं कनैली में 01 प्रतिशत से अधिक एम०एफ० धनात्मक रोगियों के चिहिन्त होने के कारण एम०डी०ए० / आई०डी०ए० का कार्यक्रम सम्पादित किया जा रहा है।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत एम०डी०ए० /आई०डी०ए० कार्यक्रम के आयोजन हेतु जनपद के दो ब्लॉक – कनैली एवं मूरतगंज को चयनित किया गया है। उक्त अभियान के अन्तर्गत 19 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026 के मध्य चयनित ब्लॉकों के एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर समस्त नागरिकों को ट्रिपल ड्रग थेरेपी के अन्तर्गत आयु एवं लम्बाई के अनुसार डी०ई०सी०, एल्बेन्डाजोल एवं आइवरमेक्टिन औषधियों के निश्चित खुराक का सेवन ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा अपने सामने कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि दवा का सेवन कराने हेतु 391 टीमों का गठन करते हुए कुल 782 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर का चयन किया गया है। आशा, ऑगनवाडी एवं स्वयं सेवकों को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में चयनित किया गया है। टीमों के पर्यवेक्षण हेतु 82 टीम सुपरवाइजर नियुक्त किये गये है। ए०एन०एम०, आशा संगिनी, एच०एस०, बी०एच०डब्ल्यू० इत्यादि को टीम सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

चयनित ब्लॉकों की अनुमानित जनसंख्या-423102 को औषधियों के एक खुराक का सेवन कराने हेतु डी०ई०सी० (100 मिग्रा)-1057755 गोली, एल्बेन्डाजोल (400 मिग्रा) – 423102 गोली एवं आइवरमेक्टिन (3मिग्रा) – 1057755 गोली की आवश्यकता होगी, जिन्हे सम्बन्धित ब्लाकों कों उपलब्ध करा दिया गया है।जिसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा,PATH संस्था के रिजनल कोआर्डिनेटर वेद प्रकाश,WHO के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ निशांत,अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor