कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती, माल्यार्पण कर किया याद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और गोष्ठी कर उनके योगदान पर परिचर्चा की।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने सिद्धांतों के प्रति जीवनपर्यंत दृढ़ रहीं। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के सचिव एवं कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत,संगीता कोरी,जितेंद्र सिंह सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








