जनगणना-2027 के तहत 20 नवम्बर को मनाया जाएगा ‘न्यायिक जागरूकता दिवस’, न्यायालय परिसरों में चलेगा स्वगणना जागरूकता अभियान

कौशाम्बी: जनगणना-2027 के तहत 20 नवम्बर को मनाया जाएगा ‘न्यायिक जागरूकता दिवस’, न्यायालय परिसरों में चलेगा स्वगणना जागरूकता अभियान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना (Self Enumeration) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को ‘न्यायिक जागरूकता दिवस’ (Judicial Awareness Day) के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद के जिला न्यायालय परिसर सहित विभिन्न न्यायिक संस्थानों, अधिकरणों एवं बार एसोसिएशनों के सहयोग से स्वगणना के प्रति जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो कार्यक्रम, न्यायालय परिसरों में स्वगणना जागरूकता गतिविधियां तथा जनसामान्य को स्वगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों एवं आम जनमानस से अपील की जाएगी कि वे जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

स्वगणना की सुविधा 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर उपलब्ध है। आम जनमानस घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं।

जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास, जनकल्याण एवं भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है।

जनगणना से जन कल्याण — आइए, स्वगणना अपनाएं, जनगणना में सहभागी बनें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor