कौशाम्बी में रोजगार मेले में 1635 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,35 कंपनियों ने 947 अभ्यर्थियों का किया चयन

कौशाम्बी: कौशाम्बी में रोजगार मेले में 1635 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,35 कंपनियों ने 947 अभ्यर्थियों का किया चयन,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय आईटीआई, मंझनपुर के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला/प्लेसमेंट इवेंट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 35 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया , जिनके माध्यम से कुल 947 अभ्यर्थियों के प्राथमिक चयन की कार्यवाही की गई। रोजगार मेले में कुल 1635 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त किए।

विभिन्न कंपनियों द्वारा किए गए चयन में टाटा फिएट के 55, मदरसन के 48, लावा मोबाइल के 15, श्री रमेश होंडा के 05, श्री रमेश चैरिटेबल एवं रिसर्च सेंटर के 05, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज के 59, रॉकमैन इंडस्ट्रीज के 18, वोडाफोन के 17, भारतीय जीवन बीमा निगम के 18, मारुति के 83, मासा एच.आर. सॉल्यूशन के 47, एयरटेल के 59 तथा एलीमेट के 29 अभ्यर्थियों सहित अन्य कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा एवं निवर्तमान विधायक लाल बहादुर तथा कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला, शिवनरेश शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor