23 अक्टूबर को होने वाले MLC चुनाव के मतदान के चलते आबकारी की समस्त दुकानें पूर्णतया रहेगी बंद,लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी: 23 अक्टूबर को होने वाले MLC चुनाव के मतदान के चलते आबकारी की समस्त दुकानें पूर्णतया रहेगी बंद,लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद् MLC के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को दृष्टिगत मतदान सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए मतदान के दिन शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया जाना है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक 05 एवं खण्ड शिक्षक 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान दिवस को मद्यनिषेध घोषित किये जाने/लोकशांति बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 (यथासंशोधित) की धारा-59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए डीएम/लाइसेंस प्राधिकारी डा. अमित पाल ने आदेशित किया है कि जनपद- कौशाम्बी में 23 अक्टूबर,2026 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत समस्त देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, भॉग की दुकाने एवं सी0एल0-2, एफ0एल0-2/2बी व एफ0एल0 16/17 आदि की दुकाने दिनांक 23.10.2026 को पूर्णतया बन्द रहेगी

इस बन्दी के लिये सम्बन्धित अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।वही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor