कौशाम्बी: 20 के स्थान पर 19 अक्टूबर को महानवमी पर अवकाश घोषित,29 को करवाचौथ का अवकाश घोषित,
सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या -671/तीन-2005- 39(2)/ 2016 दिनाँक 17 नवम्बर 2025 से वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशो की सूची में में निगोशियेबुल नि इन्सटमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन दिनॉक 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एव विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के क्रम में प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ की विज्ञप्ति दिनाँक 16 अक्टूबर 2026 से निगोशियेबुल इन्सट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन 19 अक्टूबर 2026 (दिन सोमवार) को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति दिनाँक 16 अक्टूबर 2026 से दिनॉक 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिये जाने के फलस्वरूप सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या -671/तीन-2005-39(2)/2016 दिनाँक 17 नवम्बर 2025 के क्रम में जनपद की प्रकाशित सार्वजनिक अवकाश तालिका में पूर्व में 19 अक्टूबर 2026 को घोषित दशहरा (महाअष्टमी) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर दिनॉक 29 अक्टूबर 2026 (दिन बृहस्पतिवार) को करवा चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
विज्ञप्ति संख्या -671/तीन-2005-39 (2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 के क्रम में जनपद की प्रकाशित सार्वजनिक अवकाश तालिका 2026 विज्ञप्ति दिनाँक 16 अक्टूबर 2026 के क्रम में उक्त सीमा तक संशोधित समझी जाय।








