कौशाम्बी: कौशाम्बी जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी न होने किया निरीक्षण,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कौशाम्बी जनपद की समस्त तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा- 251-सिराथू, 252-मंझनपुर (अ.जा.) एवं 253-चायल के विधानसभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind) के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये जाने के लिए जनपद में शनिवार को विशेष कैम्प आयोजन किया गया है।
मतदेय स्थलो पर आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर एवं जनपद के तीनो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो द्वारा किया गया।








