डीएम ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंच-प्रण की अधिकारियो और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

कौशाम्बी,

डीएम ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंच-प्रण की अधिकारियो और कर्मचारियों को दिलाई शपथ,

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आज कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंच-प्रण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं डॉ0 विश्राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor