कौशाम्बी में CDO एवम BJP जिलाध्यक्ष ने पूर्व पीएम स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित “किसान सम्मान दिवस” पर किसानों को किया सम्मानित

कौशाम्बी,

CDO एवम BJP जिलाध्यक्ष ने पूर्व पीएम स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित “किसान सम्मान दिवस” पर किसानों को किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी CDO डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उदयन सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “किसान सम्मान दिवस”कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ तथा स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई स्टॉलों का अवलोकन किया।

सीडीओ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने रबी सत्र-2022-23 एवं खरीफ-2023 के लिए जनपद स्तर पर प्रति हेक्टयेर सर्वाधिक उत्पादन करने पर वाले किसान नूर मोहम्मद, मो0 असलम, मो0 हारून, छेद्दू, दीवान सिह, शमीम अहमद, अंकित पाल, राजेन्द्र, ऊधौ सिंह एवं महेन्द्र सिंह को शाल भेंटकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया ।

इसी प्रकार उद्यान विभाग के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान संतोष कुमार, सुशान्त सिंह, वकार मोहसिन, दयाराम मौर्य, अशद काशिम, छितानी लाल,प्रेम बाबू,महराजदीन,गया प्रसाद,सत्यनारायण सिंह,राजेश्वर सिंह, कुलदीप कुमार एवं बचऊ लाल तथा अधिक मत्स्य उत्पादन करने वाले मत्स्य पालकों- सागर चौधरी, रवी कुमार, नत्थू लाल एवं प्रेम प्रकाश को शाल भेंटकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

सीडीओ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ0 मनोज कुमार सिंह एवं फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ0 नवीन कुमार शर्मा को कृषि तकनीक के प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

सीडीओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है, वे किसानों के मसीहा थे। स्व0 चौधरी चरण सिंह छोटी सी जगह से अपना कैरियर शुरू कर देश के प्रधानमंत्री बनें। भारत कृषि प्रधान देश है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मोटे अनाज का उत्पादन करने एवं बढ़ावा देने का आवाह्न किया, मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने किसानो से कहा कि रासायनिक खादो का प्रयोग कम करें। उन्होंने कहा कि प्रयास रहता है कि किसानो को समय से बीज, सिंचाई के लिए पानी एवं उर्वरक मिल जाय। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी किसानों को शीघ्र लाभान्वित करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानो के हित में किये गये कार्यों के दृष्टिगत वर्ष-2001 में सरकार ने चौधरी चरण सिंह की जन्म जयन्ती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। देश तभी विकसित होगा,जब समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कर सक्षम बनाने का कार्य कर रहीं है। सरकार बिना किसी भेद-भाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं हैं। सरकार सबका-साथ,सबका-विकास, सबका-विश्वास एवं सबका-प्रयास के साथ कार्य कर रहीं हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ0 मनोज कुमार सिंह ने किसाने से कहा कि संतुलित उर्वकर प्रयोग करके मिट्टी का स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए सत्त प्रयास कर पोषक तत्व से परिपूर्ण अनाज और फल सब्जी का उत्पादन करें। डॉ0 नवीन कुमार शर्मा ने फसल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आलू,सरसों,गेहूॅ की फसलों के लिए संतुलित कृषि रासायनो का प्रयोग करें एवं जैविक खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम, जिला उद्यान अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा एवं मत्स्य निरीक्षक सुनील सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor