शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी का नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में हुआ भव्य स्वागत

कौशाम्बी,

शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी का नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में हुआ भव्य स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी पहुंचे इलाहाबाद झांसी खंड निर्वाचन के शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी भव्य स्वागत किया गया,कालेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी ने शिक्षक विधायक का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

कालेज के प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने भी शिक्षक विधायक का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी ने कालेज के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर तिवारी ने किया,कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला,विधायक प्रतिनिधि अभिषेक ओझा, अरुण कुमार द्विवेदी, प्रवक्ता अशोक कुमार पांडे, तनुज तिवारी, अर्पित तिवारी, राजेश कुमार यादव ,राजेश अस्थाना, यशपाल सिंह यादव, सुशील मिश्रा, जय सिंह, जितेंद्र मिश्रा ,दीपांशु तिवारी ,उदयभान मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor