मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कौशाम्बी में 598 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

कौशाम्बी,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कौशाम्बी में 598 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत शनिवार को कौशाम्बी जिले के डायट मैदान मंझनपुर, विकास खण्ड परिसर सिराथू तथा विकास खण्ड परिसर चायल, में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 598 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। डायट मैदान मंझनपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 211 जोड़े विवाह के बन्धन में बधें। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर सिराथू में 177 तथा विकास खण्ड परिसर चायल, में 210 जोडें विवाह के बन्धन में बधें।डायट मैदान मंझनपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा ईश्वर से नवविवाहित जोड़ो के दाम्पत्य जीवन को खुशहाल रखने की कामना की।


समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में अंतरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री -लडके को कपडे़, लडकी को कपडे, विछिया, पायल, कम्बल, वर्तन,गद्दा, ट्राली बैग आदि दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था हेतु रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor