कौशाम्बी,
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को रूद्राभिषेक और भण्डारे का हुआ आयोजन,हजारों की संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी द्वारा मंझनपुर स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवन शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई।
रूद्राभिषेक समाप्त होने के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे लगाये गये। इस मौके पर विजय तिवारी गुड्डू राहुल आदि लोग मौजूद रहे।