राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2618 वादों का निस्तारण कर ₹1,29,76,002 के संबंध में पारित हुआ आदेश

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2618 वादों का निस्तारण कर ₹1,29,76,002 के संबंध में पारित हुआ आदेश,

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया।

लोक अदालत में न्यायालय के न्यायाधीशगणों द्वारा कुल 1703 वादों का निस्तारण कर ₹1137050/- का अर्थदण्ड वसूला गया।इसी क्रम में राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 321 वादों का निस्तारण किया गया।वही ऋण वसूली संबंधित वादों को सभी बैंक अधिकारियों द्वारा कुल 584 वादों का निस्तारण कर ₹5994460/- टोकन मनी जमा कराया गया।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 17 वादों का निस्तारण किया गया।इसी प्रकार मोटर दावा दुर्घटना अभिकरण पीठासीन अधिकारी द्वारा 04 वादों का निस्तारण कर ₹27,50,000/- का प्रतिकर प्रदान किया गया।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 08 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर ₹30,94,492/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2618 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ उनतीस लाख छियत्तर हजार दो रुपये के संबंध में आदेश पारित किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव विजय कुमार तृतीय ने सभी का आभार प्रकट किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor