मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बधें 4 मुस्लिम सहित 237 जोड़े

कौशाम्बी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बधें 4 मुस्लिम सहित 237 जोड़े,

यूपी के कौशाम्बी जिले की चायल विधायक पूजा पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कालेज मैदान, सयांरा में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 237 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें, जिसमें 04 मुस्लिम जोड़े सम्मिलित हैं। समारोह में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं सभी धर्मां के पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।   विधायक चायल व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने नवदम्पतियों को आर्शीवाद देते हुए ईश्वर से सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें 60 हजार कन्या के खाते में हस्तान्तरित किया जाता है, 25 हजार रूपए से घरेलू सामान दिया जाता है एवं 15 हजार रूपए आयोजन पर व्यय किया जाता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यन्त लाभकारी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor