कौशाम्बी: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा मेले का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने गुरुवार को “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “तिरंगा मेला” का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने तिरंगा मेले में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का अभियान है। तिरंगा मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री को प्रोत्साहन एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का भी अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर डीएम डॉ. अमित पाल एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








