कौशाम्बी: हमारा परिश्रम,हमारी एकजुटता और हमारा संकल्प ही पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार बनेगा- धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में जिला कार्यसमिति मासिक बैठक एवं इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव को लेकर आयोजित योजना बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अमरनाथ यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने प्रतिभाग कर संबोधित कर रूपरेखा तय की।
योजना बैठक को जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश,फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की भावना आती है।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों की ताकत,उनके संयोजकों के परिश्रम और मेहनत के बल पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लेकर तैयार बैठा है। जब कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा साथ होती है,तब विपक्ष चाहे कितनी भी ताकत लगा ले,भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसे धूल चटाने का काम करेगा।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति अथवा धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है,भारतीय जनता पार्टी की ताकत विचारधारा,संगठन और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ता हैं राष्ट्रवाद की अलख हमारे दिलों में है और समाज परिवर्तन हमारा मिशन है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित सर्वांगीण विकास हमारी पहचान है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, शीलू पाण्डेय,भोलेशंकर कुशवाहा,भूपेंद्र पटेल,संजय जायसवाल,नितिन पासी,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,पूर्व विधायक लाल बहादुर सहित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष ,मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








