कौशाम्बी में विवाहिता से दहेज की मांग नही पूरी होने पर ससुरालियों पर एसिड पिलाने का आरोप

कौशाम्बी,

विवाहिता से दहेज की मांग नही पूरी होने पर ससुरालियों पर एसिड पिलाने का आरोप,विवाहिता की हालत नाजुक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विवाहिता से दहेज के मांग नही पूरी होने पर ससुरालियों पर एसिड पिलाने का आरोप लगा है,एसिड पिलाए जाने के बाद विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वही पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा बैरागीपुर थाना महेवाघाट निवासी अशोक कुमार ने कोखराज थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी 2017 में संदीप सोनी के साथ हुई थी,अशोक का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आए दिन संदीप उसकी बहन को मारता पीटता था,और दो दिन पहले उसकी बहन ने फोन कर कहा कि उसको आकार ले जाए नही तो सब लोग उसे मार डालेंगे।

वही अशोक ने पुलिस को बताया कि उसे रात में फोन आया कि उसकी बहन की तबियत खराब है अस्पताल।में भर्ती किया गया है,जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसे मारने के लिए ससुराली जनो ने उसे एसिड पिला दिया है।पीड़िता के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दहेज सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor