नौका बिहार अभियान के तहत कानपुर से प्रयागराज जा रहा NCC नेवल कैडेट्स का समूह भरवारी में 26,27 को लगाएगा कैंप

कौशाम्बी,

नौका बिहार अभियान के तहत कानपुर से प्रयागराज जा रहा NCC नेवल कैडेट्स का समूह भरवारी में 26,27 को लगाएगा कैंप,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में नौका बिहार अभियान के तहत कानपुर से प्रयागराज जा रहा NCC नेवल कैडेट्स का समूह 26,27 अक्टूबर को कैंप लगाएगा।

इस कैंप में NCC कैडेट्स को नौका बिहार अभियान सहित कई अन्य प्रकार की जानकारी दी जाएगी।इसके लिए उच्च अधिकारियों को सुविधाओं के लिए पत्राचार किया जा रहा है।भवंस मेहता महाविद्यालय में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।NCC कैडेट्स के रुकने ,भोजन आदि के लिए व्यवस्था की जा रही है।

नौका बिहार अभियान के तहत कैंप में 100 NCC नेवल कैडेट्स,15 PI स्टाफ,5 ANO,7 गुलर ऑफिसर सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे।NCC नेवल कैडेट्स का समूह 26 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे भरवारी पहुंचेगा,इसके पश्चात कैंप आयोजित होगा और दूसरे दिन 27 अक्टूबर को शाम को 5 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जायेगा।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor