देवरिया के व्यापारी का कौशाम्बी के युवकों ने किया अपहरण,पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, तीन आरोपियों को किया अरेस्ट,4 अभी भी फरार

कौशाम्बी,

देवरिया के व्यापारी का कौशाम्बी के युवकों ने किया अपहरण,पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, तीन आरोपियों को किया अरेस्ट,4 अभी भी फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के चलते देवरिया जिले के एक व्यापारी को आधा दर्जन युवकों ने बंधक बना लिया और अपहरण कर प्रयागराज के झलवा उठा ले गए,पीड़ित की पत्नी की शिकायत और तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया,और सर्विलांस की सहायता से अपहृत व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया,पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया वही घटना में शामिल 4 लोग अभी भी फरार है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज की है जहा देवरिया जिले के कुणाल दास को 25 मार्च की रात लगभग 08.30 बजे रुपयों के लेनदेन के विवाद में गाड़ी में भरकर अपहरण करके ले गये।अपहृत व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुटी हुई थी,सर्विलांस एवं CCTV की सहायता से जिले की SOG टीम और पुलिस ने अपहृत व्यापारी को प्रयागराज के झलवा से सकुशल बरामद कर लिया और तीन आरोपी अमन रॉव,हरिशंकर सिंह और विकास मिश्रा को अरेस्ट कर लिया।अपहरण में शामिल थार गाड़ी को भी बरामद किया है,वही प्रांजल रस्तोगी,प्रखर,विशाल,अमन रस्तोगी अभी भी फरार है,जिनकी तलाश जारी है।

अपहृत व्यापारी की पत्नी गीतान्जली दास की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अपहृत कुणाल दास एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुणाल दास ने विभिन्न तिथियों में प्रान्जल रस्तोगी से लगभग 2.5 लाख रूपया लिया है लेकिन प्रान्जल रस्तोगी द्वारा ब्याज एवं अन्य रूप में कुल 15 लाख रूपये मांगे जा रहे थे जिसके डर से कुणाल दास अपने ससुराल देवरिया चले गये तथा एक सप्ताह पहले मूरतगंज बाजार में किराये की दुकान लेकर निर्माण कार्य करा रहे थे तभी आरोपी 03 गाडियों से आये और कुणाल दास का अपहरण कर आंख बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गये एवं गाड़ी में भी घुमाते रहे।

गिरफ्तार आरोपी अमन राव ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप कालिंग करके अपहृत की पत्नी गीतान्जलि दास से 15 लाख रूपये की मांग की थी तथा पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तक दी थी। एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थानाध्यक्ष संदीपनघाट की टीम ने अपहृत की सकुशल बरामद कर लिया।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor