लोहदा कांड का बड़ा अपडेट,सपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत सपा नेताओं का लोहदा में होगा जमावड़ा,पुलिस प्रशासन एलर्ट

कौशाम्बी,

लोहदा कांड का बड़ा अपडेट,सपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत सपा नेताओं का लोहदा में होगा जमावड़ा,पुलिस प्रशासन एलर्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में लोहदा कांड का बड़ा अपडेट है,मंगलवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत सपा नेताओं का लोहदा में जमावड़ा होगा,पुलिस और प्रशासन एलर्ट मोड पर है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का आज लोहदा आने का कार्यक्रम है,पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है, लोहदा में प्रशासन ने धारा 144 लगाई है,प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल को लोहदा आने से रोक दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है,सपा की विधायक पूजा पाल भी लोहदा पहुंचने वाली है, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है।भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor