कौशाम्बी में यमुना नदी में बढ़ते स्तर को लेकर प्रशासन एलर्ट, अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित कई गांव का भ्रमण कर लिया जायजा

कौशाम्बी,

यमुना नदी में बढ़ते स्तर को लेकर प्रशासन एलर्ट, अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित कई गांव का भ्रमण कर लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नदी और यमुना नदी का स्तर लगातार बढ़ रहा आगे,बढ़ते जलस्तर को देख जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है,डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर सदर तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले कई गांव का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

सदर तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में भ्रमण कर वहां रहने वाले लोगों से अपील करते हुए सतर्क रहने की अपील की है, हर साल बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव गढ़वा, कोसम, पभोसा सहित आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं,प्रशासन ने लोगों से अपील की जल स्तर बढ़ता है तो सतर्क रहने की आवश्यकता है,यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो दिए गए नंबरों पर फोन के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने ग्राम प्रधान वा लेखपालों को भी निर्देशित किया है कि यमुना नदी के बढ़ते हुए जल स्तर पर नजर बनाए रखे, बाढ़ आने के दौरान आवश्यक संसाधनों का आकलन किया और वह उपस्थित ग्रामीणों से अधिकारियों ने वार्ता भी की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor