किचन में खाना बना रही अधेड़ महिला को जहरीले सांप ने डसा,महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी,

किचन में खाना बना रही अधेड़ महिला को जहरीले सांप ने डसा, महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी में कौशाम्बी जिले में बारिश के मौसम में जहरीले जीव जंतु अपने बिल से बाहर निकल आए है और ग्रामीणों को अपना निवाला बना रहे है,जहरीले जीव जंतु के काटने से लोगों की मौत हो जा रही है।

ताजा मामला चायल तहसील के ग्राम फरीदपुर सुलेम गांव का है जहा घर के किचन में खाना बना रही सीमा देवी उम्र 53 वर्ष पत्नी रामराज साहू की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सीमा देवी शाम करीब 5 बजे अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन जब हालत बिगड़ती गई तो उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी कोशिशों के बाद भी शुक्रवार सुबह करीब उनकी मौत हो गई।

मृतक सीमा देवी का परिवार गरीब और भूमिहीन है। पति रामराज साहू मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे थे। महिला के दो बेटे शुभम 21 वर्ष और सौरभ साहू 25 वर्ष अभी पूरी तरह से मां-बाप के सहारे ही थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है गांव के लोगों और रिश्तेदारों का कहना है कि यदि समय पर सही इलाज मिल जाता, तो शायद सीमा देवी की जान बच सकती थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor