कौशाम्बी: कौशाम्बी में थर्ड जेंडर की आवाज में तिरंगे के अपमान की FIR के बाद अब युवक पर चूहे को बांधकर लटकाने का वीडियो वायरल करने कर पशु क्रूरता की भी FIR दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक इंस्टाग्राम यूजर लगातार आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहा है। तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।वही अब उसने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें एक चूल्हे को बांधकर लटकाया गया है, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इससे पहले शुक्रवार को ‘गोविंद’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर थर्ड जेंडर की आवाज में आपत्तिजनक बातें कह रहा था। वीडियो में उसे तिरंगे को जमीन पर फेंकते हुए भी देखा गया था।
सोशल मीडिया पर यह नया वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता की FIR दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।








