संदिग्ध अवस्था में सुबह से खड़ी है एक बोलेरो गाड़ी,गाड़ी में पीछे की सीट पर रखा है स्ट्राली बैग,जांच में जुटी पुलिस

कौशाम्बी: संदिग्ध अवस्था में सुबह से खड़ी है एक बोलेरो गाड़ी,गाड़ी में पीछे की सीट पर रखा है स्ट्राली बैग,जांच में जुटी पुलिस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक बोलेरो गाड़ी सुबह से सड़क के किनारे खड़ी हुई मिलने से हड़कंप मच गया,गाड़ी में पीछे की सीट पर एक स्ट्राली बैग भी रखा हुआ है।गाड़ी सुबह से खड़ी होने कर दुकानदार ने डायल 112 को इसकी सूचना दे दी,सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस जांच एम जुटी हुई है।

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कनपुरवा चौराहे के पास का है जहा एक दुकान एक सामने सुबह से ही एक बोलेरो गाड़ी खड़ी करके कोई चला गया,गाड़ी में एक स्ट्राली बैग भी रखा हुआ था,काफी देर तक जब कोई गाड़ी के पास नहीं आया तो दुकानदार ने डायल 112 पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी नंबर से गाड़ी की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor