खौलते दूध से झुलसे दो साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: खौलते दूध से झुलसे दो साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो साल का मासूम बच्चा खौलते हुए दूध से झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई,घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव की है जहां के रहने वाले मंगल मजदूर हैं। परिवार में पत्नी और चार बच्चें हैं, तीन बेटे 7 साल, 4 साल, और 2 साल बेटी साढ़े तीन साल की है। सोमवार को सभी परिजन पड़ोस में एक दावत में गए हुए थे। घर पर केवल मां और बड़ी मां थी। दो साल का मासूम बच्चा मनु खेलते खेलत अचानक मां से जाकर लिपट गया। इसी दौरान गर्म दुध का बर्तन लेकर आ रही मां का नियंत्रण खो गया। खौलता हुआ दूथ मनु पर गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में वह उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां, हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor