एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,कई थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,देखे किसको कहा का मिला चार्ज

कौशाम्बी: एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,कई थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,देखे किसको कहा का मिला चार्ज,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात कई थाना प्रभारी के क्षेत्र में परिवर्तन किया है,वही संदीपन घाट थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने एसपी कार्यालय में वाचक कार्यालय पर टेंट इंस्पेक्टर संतोष शर्मा को कोखराज थाना का प्रभारी बनाया है,और कोखराज थाना प्रभारी रहे चंद्रभूषण मौर्य को मोहब्बतपुर पैंसा थाना का चार्ज दिया है।

संदीपन घाट थाना प्रभारी रहे इंद्रदेव को लाइन हाजिर कर दिया है,और आशुतोष सिंह को क्राइम ब्रांच से संदीपन घाट थाना का प्रभारी बनाया है।

एसपी ने केके यादव को कौशाम्बी थाना प्रभारी से हटाकर  विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।वही फील्ड यूनिट में तय।ट रहे जगदीश कुमार को कौशाम्बी थाना का प्रभारी बनाया है।

एसपी ने मोहब्बतपुर पैंसा थाना प्रभारी रहे राजेंद्र कुमार वर्मा को चुनाव सेल भेजा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor